उरई, फरवरी 2 -- उरई। शहर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को खुले रूप से न्यौता दे रहे हैं। सोमवार को एक युवक की खुले में रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने से हुई मौत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद जानवरों के साथ इंसान के लिए खुले में रखे ट्रांसफार्मर काल साबित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से बजट आने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर को जाली से बंद नहीं कराया जा रहा है। पूरे जिले में तमाम जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कई बार इन खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बंदर और आवारा जानवर अपनी जान गवां चुके हैं। सबसे बड़ी बात मुख्यालय में ही लगभग उरई और आसपास एक सैकड़ा के लगभग खुले में रखे ट्रांसफार्मर खुलेआम दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.