सहारनपुर, जनवरी 16 -- कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहरभर में अलाव जलाने की व्यापक व्यवस्था की है। वर्तमान में शहर के 429 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था सभी 70 वार्डों में की गई है, ताकि मुख्य चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ठंड से बचाव मिल सके। नगर निगम की ओर से अलाव व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक अलाव की तस्वीरें आपदा प्रहरी ऐप पर अपलोड की जा रही हैं, ताकि व्यवस्था का सत्यापन समय पर हो सके और किसी भी स्तर पर लापरवाही न रहे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अलावों की संख्या मौसम के अनुसार तय की जाती है। तापमान गिरने पर अलावों की संख्या बढ़ाई जाती है, जबकि तापमान में वृद्धि होने पर संख्या घटाई जाती है। इसका उद्देश्य जरूरत के मुताबिक संसाधनों का सही उपयोग करते हुए न...