गया, फरवरी 24 -- मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत गया जी नगर क्षेत्र में करीब 10 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 39 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इन योजनाओं में सड़क, नाली, पीसीसी निर्माण, पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। वार्ड 27, 32, 30, 29, 34, 44, 23 सहित विभिन्न क्षेत्रों में 12 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिनकी लागत करीब 4.03 करोड़ है। वहीं वार्ड 01, 34, 31, 29, 30, 45, 08, 05, 14 आदि 11 योजनाओं पर करीब 2.19 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड 04, 05 एवं 14 में महत्वपूर्ण पथ निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावे विभिन्न वार्डों में 14 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसकी लागत करीब 4.16 करोड़ है। वैकुंठ शुक्ल पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य...