रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर रांची नगर निगम क्षेत्र के 298 सरना स्थल एवं अखड़ा परिसर में सफाई का कार्य मंगलवार से आरंभ हुआ। निगम के सभी 53 वार्ड क्षेत्र में सरना स्थल पर एमपीएस के साथ ही जोनल और वार्ड सुपरवाइजर की मौजूदगी में घास की छंटाई, झाड़ी हटाने, कचरा का उठाव व आसपास की नालियों की सफाई का कार्य शुरू किया गया। सरना स्थल के आसपास की नालियों में कीटनाशी का हैंड स्प्रे मशीन के द्वारा छिड़काव भी किया जा रहा है। यह क्रम आने वाले तीन दिन तक नियमित रूप से चलेगा। इसके अलावा विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। विशेष अभियान में शहर के प्रमुख मार्ग व सरहुल शोभायात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होगा। लगातार प्रकाशित की जा रही खबर बता दें, आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में सरहुल के पूर्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.