सीवान, मार्च 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने व तेज गति से नालों के पानी के बहाव के लिए पक्का आरसीसी नाला बनाने का कार्य अधर में है। पिछले वित्तीय वर्ष में 25 आरसीसी नाला बनाने की नगर परिषद ने योजना बनाई थी। इसमें कई नालों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद भी कईयों का निर्माण कार्य अभी जारी है। वहीं, जलजमाव से निपटने के लिए एक भी मुख्य नाला की मरम्मति नहीं कराई जा रही। बताया जा रहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब पंद्रह लाख की लागत से नगर परिषद क्षेत्र के पकड़ी, चांप, पी देवी रोड से पश्चिमी, दरबार रोड, लक्ष्मीपुर, कंधवारा, वार्ड 2, 3, 4, 23 समेत 25 नालों को बनाने की योजना बनायी गयी। इसका उद्देश्य शहर के नए पुराने वार्डों में जलजमाव की समस्या को दूर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.