आरा, जनवरी 16 -- - विधि व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आरा, हि.टी. आरा शहर में 24 केंद्रों पर दो पालियों में दारोगा बहाली की परीक्षा 18 व 21 जनवरी को होगी। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। इसकी विधि व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया व एसपी राज के निर्देश पर एडीएम डॉ शशि शेखर की ओर से शुक्रवार को बैठक की गई। इस दौरान प्रारंभिक परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त रूप से संपन्न कराने की बात कही गई। इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे समय से अपने अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सौंपे गए दायित्वों का दृढ़ता से अनुपालन करें। परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिका...