लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 22 जनवरी को प्रथम पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) और 24 जनवरी को द्वितीय पूर्वाभ्यास (फुल ड्रेस रिहर्सल) किया जाना है। 26 जनवरी को मुख्य परेड की जाएगी। जिसके चलते 22, 24 और 26 जनवरी को सुबह छह बजे से समापन तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। चारबाग स्टेडियम के सामने की व्यवस्था- -सुबह छह बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने (बाल विद्या मन्दिर) के आस-पास का क्षेत्र यातायात के लिये पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस स्थान पर परेड खड़ी होगी। -आलमबाग, मवैय्या की ओर से चारबाग आने वाले वाहन लाटूश रोड (गुप्ता तिराहे) से बाएं बांसमण्डी चौराहा, कैसरबाग या रविन्द्रालय से दाहिने यू-टर्न कर मवैय्या, आलमबाग होते हुए जाएंगे। -डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज ढाल से आने वाले वाहन कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराह...