बदायूं, अक्टूबर 17 -- शहर की सड़कों की बदहाली जल्द दूर होने वाली है। शहर में अलग-अलग 21 नई सड़कों का निर्माण होगा। पांच सड़कों का वीसी संग मरम्मत कराई जायेगी। पालिका चेयरमैन के प्रयास से टेंडर प्रक्रिया हो गई है और बजट भी जारी कर दिया गया है। यह शहरवासियों को दीपावली से पहले चेयरमैन की ओर से तोहफा है। नगर पालिका ने शहर में बदहाल सड़कों से बदहाली दूर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर दी है। चेरयमैन फात्मा रजा ने टेंडर करा दिया है। जिसमें बजट स्वीकृत कर दिया है और संस्थानों को जारी किया जायेगा। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। टेंडर प्रक्रिया के अनुसार शहर की सड़कों के निर्माण व मरम्मत को लेकर 15 दिन से एक महीने का समय दिया है। जिसके अंदर कार्यदायी संस्था को मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराना है। बतादें कि 15वें वित्त आयोग स...