गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। नगर निगम होलिका दहन के लिए लकड़ी और मिट्टी डलवा रहा है। उन सभी स्थानों पर मिट्टी और लकड़ी डलवाई जा रही है जहां हर साल होलिका दहन होता है। नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग और निर्माण विभाग की टीम को इस काम के लिए लगाया है। वहीं शहर में दुल्हैंडी वाले दिन अतिरिक्त पानी मिलेगा। शहर में करीब 1653 स्थानों पर होलिका दहन होता है। निगम ने होलिका दहन को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। निगम की तरफ से जहां एक तरफ बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं वहीं अतिरिक्त पानी देने की तैयारी की जा रही है। दुल्हैंडी वाले दिन सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक अतिरिक्त पानी आपूर्ति होगी। इससे शहरवासी जमकर होली खेल सकेंगे। होलिका दहन की तैयारी भी की जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि उद्यान विभाग को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.