गुड़गांव, दिसम्बर 30 -- गुरुग्राम। स्पेशल ओलंपिक्स भारत-हरियाणा की ओर से एथलेटिक्स के लिए राज्य स्तरीय चयन शिविर का आयोजन 7 जनवरी को किया जाएगा। यह चयन शिविर गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयु वर्ग 12 से 14 वर्ष के इस वर्ग में 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष के इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 200 मीटर दौड़ और शॉटपुट की प्रतियोगिताएं होंगी। इस वर्ग में 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ-साथ जैवलिन थ्रो और शॉटपुट की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। स्पेशल ओलंपिक हरियाणा के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक खिलाड़ी केवल एक ही स्पर्धा में भाग ले सकेगा।...