पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। शहर में दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा एसओजी और सुनगढ़ी पुलिस ने किया है। आरोपियों के कब्जे से 23 तोला सोना और दो किलो 450 ग्राम चांदी के जेवरात के अलावा 2.27 लाख की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में से पांच आरोपी उत्तराखंड के खटीमा निवासी हैं। जबकि एक आरोपी शहर से सटे इस्लामनगर गांव का है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 14 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति कॉलोनी निवासी धीरज अग्रवाल के घर से चोरों ने नकदी चोरी की थी। इस मामले में धीरज अग्रवाल की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा 17 फरवरी को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के वल्लभनगर कॉलोनी निवासी इंजीनियर हरीश कुमार के घर से भी बंद मकान का ताला तोड़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.