बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भरावपर स्थित जन जीवक संघ कार्यालय में शनिवार को ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) समारोह हुआ। इसमें नालंदा के अलावा नवादा, गया, शेखपुरा व पटना जिला के दर्जनों आरएमपी शामिल हुए। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार ने लोगों को आधुनिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। समारोह में संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. विपीन कुमार सिन्हा, अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, सचिव डॉ. संजय कुमार, डॉ. किशोरी प्रसाद, डॉ. भोला प्रसाद, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. वीरमणि कुमार, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. सियाशरण प्रसाद, डॉ. श्यामकिशोर प्रसाद, डॉ. सुग्रीव शर्मा, आशा सिन्हा, सुनीता सिन्हा, ज्योति किरण सिन्हा, सीमा देवी व अन्य शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...