कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। शहर की हवा का स्वास्थ्य फिर गिरता जा रहा है। दिन में हवा की रफ्तार कम होते ही धूल-धुआं के कण निचली परत तक पहुंच गए। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 360 रहा लेकिन कानपुर का एक्यूआई अपेक्षाकृत बेहतर 164 रहा। यलो श्रेणी में होने के कारण यह हवा भी स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होती है। कानपुर के तीन सेंटरों में सर्वाधिक खराब हवा नेहरू नगर सेंटर की रही। यहां का एक्यूआई ऑरेंज जोन 218 पर पहुंच गया। इसकी सबसे बड़ी वजह धूल-धुआं के कणों की बढ़ी संख्या है। यहां पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 357 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 241 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड हुई। नेहरूनगर सेंटर पर गैसों की अधिकतम मात्रा अपेक्षाकृत नियंत्रित रही। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 58 माइक्रोग्राम प्रति ...