भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मंगलवार की अलसुबह करीब एक बजे से मौसम अचानक बदल गया। मौसम बदला तो आसमान में काले-काले बादल छा गये। 20 से 22 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवाएं बही तो भोर में शहर में हल्की बारिश हुई तो वहीं सबौर क्षेत्र में झूम के बादल बरसे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 8.9 मिमी बारिश हुई तो वहीं सबौर क्षेत्र में 18.3 मिमी। वहीं मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो बुधवार को आंशिक बदरी के बीच दिन की गर्मी व उमस में बढ़ोतरी होगी तो दिन का पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक उछल सकता है। 3.9 डिसे दिन का तो 1.1 डिसे लुढ़का रात का पारा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया तो वहीं रात का पारा भी 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.