बांका, जनवरी 30 -- बांका नगर प्रतिनिधि। जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थायी रूप से टोटो स्टैंड नहीं होने के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ टोटो चालकों को भी भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती टोटो की संख्या और उनके ठहराव की स्पष्ट व्यवस्था न होने से शहर की यातायात व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर यह समस्या और भी गंभीर रूप ले चुकी है। स्थायी टोटो स्टैंड न होने के कारण टोटो चालक अपनी गाड़ियाँ जहां-तहां खड़ी करने को मजबूर हैं। कहीं सवारी के इंतजार में, तो कहीं मजबूरीवश सड़क किनारे टोटो लगा दिए जाते हैं। इससे न केवल सड़क संकरी हो जाती है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी असुविधा होती है। कई बार तो एंबुलेंस और अग्निशमन जैसे आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.