फरीदाबाद, अगस्त 7 -- फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने शहर को हरा-भरा करने के लिए 550दिन तक चलने वाली एक परियोजना तैयार की है। इसके तहत पूरे शहर में सवा तीन लाख पौधे लगा जाएंगे। इनमें अधिकांश पौधे फलों के होंगे। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। शहर की गिनती सबसे प्रदूषित शहरों में होती है। बीते 10 वर्षों में मेट्रो, हाईवे और एक्सप्रेसवे और विभिन्न परियोजनाओं में यहां करीब आठ हजार से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। इससे शहर में हरियाली घट रही है। वहीं हर वर्ष आने वाले आंधी-तूफान में भी सैकड़ों पौधों की बलि चढ़ जाती है। इससे शहर में पेड़ों की संख्या कम हो गई है। राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार, मैदानी इलाकों में 33 वन क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन शहर के अंदर लगातार निर्माण हो रहे हैं। इस वजह से यहां वन क्षेत्र काफी कम हो गया है। शहरी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.