गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के अस्पताल चौक से लेकर आंबेडकर चौक तक बुधवार को सड़कों पर वाहनों की पार्किंग करने वालों का पुलिस ने अभियान चलाकर चालान काटा। करीब 50 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही वाहन मालिकों को हिदायत दी कि आगे से शहर की सड़कों पर वाहन खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के अंबेडकर चौक पर बस व यात्री वाहनों को सड़क पर खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई। कहा गया कि आगे से सड़क पर बस या अन्य यात्री वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर थानाध्यक्ष के साथ ट्रैफिक थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। नगर थानाध्यक्ष ने यात्री बस समेत अन्य वाहनों के सड़क पर खड़े किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आगे से सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.