रिषिकेष, जनवरी 4 -- वीकेंड पर रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों से उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से ऋषिकेश से मुनिकीरेती तक फिर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर शाम करीब छह बजे तक बना रहा। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़कों पर जाम लगने से जहां वाहन फंसे रहे। वहीं पैदल राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक को नियंत्रित करने में पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े। दरअसल, रविवार को दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। इसके चलते सड़कों पर वाहनों का जबरदस्त दबाव बढ़ गया। इसके चलते सुबह करीब आठ बजे से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर इंद्रमणि बडोनी चौक और शहर में जयराम चौक से चंद्रभागा तिराहे तक सुबह से लेकर शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी नजर आई। शहर में मुख्य मार्ग पर कभी स...