मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। शहर के तिलक चौक स्थित गोकुलवली आश्रम में 23 फरवरी से 3 मार्च तक 61 वां श्रीसीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्रीरामचरित मानस कथा का आयोजन होगा। आयोजक विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य सह महंत विमल शरण महराज ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ होने जा रहे इस महायज्ञ में कथा वाचक अयोध्या के संत सिरोमणि श्रीराम दास जी महराज होंगे। महायज्ञ के संरक्षक पंडित राजकिशोरी शरण, अध्यक्ष विष्णु राउत, संयोजक साकेत महासेठ, उपाध्यक्ष मदन जी, सचिव अवध किशोर शरण, कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन, व्यवस्थापक लक्ष्मण राउत, मुन्ना जी, पुजारी वृंदावन के अमिताचार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.