धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को हुआ था। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस वर्ष भी कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। वैसे तो अष्टमी तिथि का प्रवेश शुक्रवार की रात 11.48 बजे हो रहा है, लेकिन उदया तिथि में 16 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पंचांग बताते हैं कि अगर ऐसी स्थिति बने कि जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मिलन नहीं हो रहा हो तो उदया तिथि को मान्यता देकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा सकती है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हालांकि रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त की अहले सुबह 4.38 बजे से लग रहा है। अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि का बन रहा योग : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.