छपरा, दिसम्बर 31 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। डीजीपी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार की देर रात विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खुद सीनियर एसपी कुमार आशीष ने किया, जबकि ग्रामीण एसपी संजय कुमार और एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह भी पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर नजर आए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सख्त मौजूदगी देखने को मिली। शहर के टाउन थाना चौक, भगवान बाजार थाना क्षेत्र और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सीनियर एसपी स्वयं सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच करते नजर आए। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। पुलिस पेट्रोलिंग की भी सीनियर एसपी ने खुद समीक्षा की और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी राम पुकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.