रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के समीप रामगढ़ जिला सरहुल मिलन समारोह सह पूजा कार्यक्रम करने को लेकर रविवार को बाजार टांड़ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को रामगढ़ जिला सरहुल महोत्सव सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील मुंडा तथा संचालन जिला सचिव जगनारायण बेदिया ने किया। मौके पर सुनील मुंडा ने बताया कि रामगढ़ में आयोजित होनेवाले सरहुल पूजा को लेकर 10 दिन पूर्व से ही सरना झंडा और बैनर से पूरे क्षेत्र को सजाया जाएगा। बैठक में सरहुल पूजा सम्मेलन समारोह को लेकर तैयारी कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष श्रीवास्तव मुंडा, सचिव जगन्नाथ मुंडा और कोषाध्यक्ष प्रमोद मुंडा को बनाया गया। साथ ही 21 कार्यकारिणी सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.