मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में बुधवार को गणपति बप्पा विराजमान हो गये। दर्शन पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भगवानपुर गोलंबर के पास व्यावसायिक पूजा समिति ने बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन किया है। यहां मां दुर्गा के रौद्र रूप के आगे गणपति की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि पूजा दोपहर में शुरू हुई। यहां प्रतिदिन सुबह आठ बजे व शाम आठ बजे महाआरती की जाती है। आरती में हजारों की संख्या में लोग जमा होते हैं। यहां का महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा। उधर, पुरानी बाजार सोनारपट्टी में महाराष्ट्र स्वर्णकार संघ ने मराठी विधि से पूजा अर्चना की। संघ के सदस्य चंद्रकांत पांडरे ने बताया कि यहां लालबाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.