मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता समाजवादी नेता, शिक्षाविद व निगम के पूर्व वार्ड पार्षद नंद कुमार साह उर्फ नंदू बाबू की शहर में आदमकद प्रतिमा लगेगी। नंदू बाबू की तीसरी पुण्यतिथि पर चैंबर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि सभी वर्गों के मददगार नंदू बाबू की प्रतिमा लगने से समाज को प्रेरणा मिलेगी। नगर विधायक रंजन कुमार ने अपने स्तर से इसमें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। अध्यक्षता नंद कुमार साह स्मृति समिति के संयोजक प्रो सुरेश प्रसाद साह ने की। मौके पर विधायक बेबी कुमारी, प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक अमर पासवान, चैंबर के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार, काग्रेस जिलाध्यक्ष अ...