गया, फरवरी 20 -- गया जी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए पहल तेज कर दी गई है। बिहार सरकार ने 55 करोड़ रुपये की लागत से गया जी शहर में ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि गया शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के तहत प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने से यातायात संचालन में सुगमता आएगी, दुर्घटनाओं में कमी होगी और कानून-व्यवस्था की निगरानी और अधिक प्रभावी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गया शहर को स्मार्ट और सुरक्षित शहर के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.