आगरा, जनवरी 10 -- श्रीराम परिवार मित्र मंडली की बैठक शुक्रवार की देर शाम शहर के नदरई गेट स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में शहर के बारह पत्थर मैदान पर 19 से 29 जनवरी तक होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि सुबह आठ बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन पर्यावरण सुरक्षा यज्ञ होगा तथा दोपहर तीन से शाम सात बजे तक रामकथा पं. रमेश भाई शुक्ल द्वारा व्यासपीठ से किया जाएगा। यह प्रतिदिन 11 दिनों तक रहेगा। कथा से पूर्व सुबह शहर के गोशाला के समीप स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बारह पत्थर मैदान कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर किशोर अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल सीए, विनीत अग्रवाल, कृष्ण मुदारी दरगढ़, अजय कुमार गुप्ता, संजय धूपड़ अन्य ...