हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। शहर में यातायात बल सीमित है। सुबह से देर रात तक शहर की सड़कों पर लाखों वाहन आवागमन करते हैं। यातायात को दुरुस्त बनाने के लिए यातायात प्रभारी समेत 87 पुलिसकर्मी और उनकी मदद करने के लिए होमगार्ड भी रहते है। इसके बाद भी शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पाई है। शहर के दो सबसे बड़े प्रमुख तहसील चौपला और मेरठ तिराहा है। यहां से वाहन बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली और मुरादाबाद जाते हैं। ऐसे में यहां पर लगने वाला जाम उनको गंतव्य की ओर जाने में परेशानी खड़ा करता है। शहर को जाम मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस के दो पुलिसकर्मी समेत तीन से चार होमगार्डों को तैनात करती है। जिससे सड़कों पर जाम न लगे, लेकिन बढ़ता अतिक्रमण और किनारे खड़े वाहनों से सड़कें संकरी हो जाती है। जिसके चलते यातायात पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आते ...