अमरोहा, सितम्बर 24 -- अमरोहा, संवाददाता। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर में व्यापक अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया। नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम का सख्ती से पालन कराया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत जेएस हिन्दू कॉलेज चौराहे से की गई। सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को यातायात पुलिस टीम ने हटवाया। अभियान के दौरान लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत यातायात पुलिस ने जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जाकर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पंप कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट पहने हुए किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। इस दौरान कई दोपहिया चालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.