प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज। मलाक हरहर वार्ड में चार सीसी सड़क, गली नालियों के लोकार्पण समारोह में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि शहर में सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही लक्ष्य है। 'हर गली में विकास और हर राह पर विश्वास' नगर निगम प्रयागराज की मूल भावना है। महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाली, जलनिकासी, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सड़क निर्माण के पहले क्षेत्र के लोग बदहाल सड़क पर आवागमन करने को मजबूर थे। सड़क कीचड़ से बदहाल रहती थी। सड़क, गली व नाली के निर्माण से लोगों को आवागगम में परेशानी दूर होने के साथ जल निकासी भी होगी। समारोह में क्षेत्रीय पार्षद आरती मौर्य, प्रमोद मौर्य, राम आसरे, नंदलाल, शिवम् म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.