पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में उमस भरी गर्मी से राहत में ठंडा पानी पीने के लिए मिट्टी के घड़े की डिमांड काफी बढ़ गइ है। शहर के आधा दर्जन से अधिक जगहों पर मिट्टी के बने घड़े एवं अन्य बर्तनों की बिक्री हो रही है। शहर के खुश्कीबाग, गुलाबबाग, कटिहार मोड़, लाइन बाजार, गिरिजा चौक, आरएनसाह चौक, पोलटेकनिक चौक पहुंचकर लोग इसकी खरीदारी कर रहे है। लोगों को मिट्टी के घड़े पर बनी चित्रकारी लुभा रही है। इन घड़ों पर बने मिथिला आर्ट लोगो को काफी पसंद आ रहा है। साधारण मिट्टी के घड़े की कीमत 200 रुपए है। जबकि चित्रकारी वाले घड़े की कीमत 300 से 400 है। वहीं मिथिला पेंटिग वाले घड़े की कीमत 500 से 700 रुपए है। इन घड़ों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.