मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी। हर घर नल जल योजना की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण विशेष बैठक महापौर अरुण राय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। ताकि आने वाली गर्मी में पेयजल संकट से लोगों को जूझना न पड़े, इसके लिए नगर निगम ने ठोस कदम उठाने का फैसला किया है। नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मार्च महीने तक शहर के सभी वार्डों में नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने सभी एजेंडों को सदन के पटल पर रखा। बैठक की सबसे अहम बात यह रही कि सभी वार्ड पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत जानकारी निगम को दी। पार्षदों ने बारी-बारी से अपने वार्ड की स्थिति से सदन को अवगत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.