सहरसा, जनवरी 23 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल पूरे होने पर मसोमात पोखर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वही मसोमात पोखर से महिलाओं के द्वारा 51 कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मसोमात पोखर से निकलकर शहर के महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, दहलान चौक, गांधी पथ, वीर कुंवर सिंह, सराही, सुभाष चौक होते हुए पुन मसोमात पोखर पहुंचा। जहां प्रसाद का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल महिला, बच्चें व युवा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। जुलूस में शामिल कई महिलाओं ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जिससे हमलोग काफी खुश है। यह आयोजन 22 जनवरी 2024 को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक की रामलला की भव्य यात्रा का जश्न है। जुलूस में नेहा देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.