मथुरा, जनवरी 12 -- अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने शहर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर भरतपुर रियासत के महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूर्व में भी महासभा के कार्यकर्ता कई बार ज्ञापन देकर शासन-प्रशासन से किसी भी प्रमुख चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने 13 फरवरी तक मूर्ति स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान नहीं प्रदान करने पर महाराजा सूरजमल जयंती पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि मुगलों के अत्याचार से महाराजा सूरजमल ने हिंदुओं की रक्षा की थी। दिल्ली व आगरा जैसे किलों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.