रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। मुंडा सभा ने गुरुवार को झारखंड गोमके स्व. निरल एनेम होरो की पुण्यतिथि मनाई। मुंडा सभा के केंद्रीय कार्यालय में हुए आयोजन में उनकी बहू तेलन होरो मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने उनकी जीवनी के बारे में बताया। मौके पर डॉ रॉयल डांग, विनीत मुंडू, प्रभु सहाय सांगा, विमोला तोपनो, निमी कंडुलना, दिव्य ज्योति कंडीर, होसेन तोपनो, नेली कोनगाड़ी, बिलकन डांग सहित अन्य मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बहुबाजार में आयोजन किया। मौके पर पुष्कर महतो, रवि नंदी, रंजन बाड़ा, प्रेम महतो, कृष्णा महतो, सुरेश राम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...