रिषिकेष, जनवरी 6 -- नगर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर संभागीय परिवहन विभाग की टीम सख्ती दिखाई है। यात्रा बस अड्डा मार्ग पर गलत दिशा में सड़क पर सवारियां बैठा रही दो इलेक्ट्रिक बसों को सीज किया गया है। बस संचालन के लिए अब संचालकों को निर्धारित प्वाइंट की जानकारी भी लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार सुबह एआरटीओ रश्मि पंत टीम के साथ यात्रा बस अड्डा पहुंची। उन्हें यहां गलत दिशा में सड़क पर दो इलैक्ट्रिक बसें सवारियां भरते हुए मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्होंने दोनों बसों को कब्जे में लिया, जिसके हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्थित कार्यालय लाकर उन्हें सीज किया गया। उन्होंने बताया कि बस संचालकों को पहले भी कई बार यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी गई है, लेकिन वह मनमानी से बाज ही नहीं आ रहे थे, जिसके शिकायत ...