दरभंगा, फरवरी 23 -- लहेरियासराय। गर्मी शुरू होते ही शहरी क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। नालों व तालाबो में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि रात की बात तो दूर, लोग दिन में भी चैन से नहीं रह पा रहे हैं। नगर निगम फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। इसका परिणाम है कि मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है। आम हो या खास, सभी मच्छरों से सहमे हुए हैं। गंदे नाले में जलभराव व गंदगी इसका मुख्य कारण बताया गया है। इसकी वजह से कई तरह की मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। वहीं, नगर निगम के पास उपलब्ध फॉगिंग मशीन गोदाम की शोभा बढ़ा रही है। बलभद्रपुर के धीरज चौधरी ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि शाम ढलते ही घर के बाहर कुछ मिनट खड़ा होना भी दुश्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.