रिषिकेष, मार्च 12 -- शहर में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। गुरूवार को खरीदारी के लिए नगर के बाजार में भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके चलते पुलिस ने हरिद्वार-मुनिकीरेती आवाजाही के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्याधिक होते ही डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया जाएगा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार की तरफ से आने वाले बाहरी वाहनों को श्यामपुर से हरिद्वार बाइपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इनमें मुनिकीरेती और इससे आगे जाने वाले वाहन शामिल होंगे। भारी वाहनों को भी इसी रूट पर डायवर्ट रखा जाएगा। मुनिकीरेती से ऋषिकेश की तरफ आने वाले ट्रैफिक को भीड़भाड़ अधिक होने पर संयुक्त यात्रा बस अड्डे से होते हुए इंद्रमणि बड़ोनी चौक और फिर हरिद्वार बाईपास मार्ग से आगे भेजा जाएगा। बैराज रोड से कोयलघा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.