चतरा, दिसम्बर 6 -- चतरा, संवाददाता। शहर में बढ़ी चोरी की घटना को देखते हुए जिले के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने चोरी की घटना को रोकने के लिये पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस जवानों की अलग-अलग कई टीमों का गठन कर बीट का बंटवारा किया गया है। इन टीमों को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया है। शनिवार को सदर थाना से एसपी अग्रवाल ने एक बाईक दस्ता को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये शहरी क्षेत्रों में चोरी व अपराधिक घटनाओं पर नकेल लगायेंगे। एसपी ने कहा कि जिस क्षेत्र में भी चोरी की घटना होती है, उस क्षेत्र में तैनात पुलिस के जवान और पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने लोगों से कहा आह्वान किया कि आप कहीं भी तीन चार दिनों के लिये घर छोड़कर जाते हैं तो उसकी सूचना पुलिस को दे दें, ताकि वैसे बन्द घरों का पुलिस ...