बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर में 23 जनवरी को शाम छह बजे से ब्लैक आउट का मॉकड्रिल होगा। शाम छह बजे हवाई हमले का सायरन बजेगा। यह ब्लैक आउट मॉकड्रिल डीएम व नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर कृत्तिका ज्योत्सना के नेतृत्व में होगा। मॉकड्रिल में शास्त्री चौक से कम्पनी बाग चौराहा और आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा एसडीएम राजेश कुमार यादव ने दी। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि इस ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंदकर ब्लैक आउट किया जाएगा। नागरिकों के शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा। मॉकड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, नागरिक सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.