सीवान, मार्च 8 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर में बिजली बिल बकाया रखनेवालों से सख्ती से निपटने के लिए कंपनी ने तैयारी कर ली है। बिजली कंपनी ने शहरी सब डिविजन के अतिरिक्त 15 कर्मियों को डोर टू डोर बकाया वसूली के लिए उतारा है। इस संबंध में सीवान डिविजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने शहरी सब डिविजन में राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह कदम अधीक्षण अभियंता के निर्देश उठाया है। सभी को तत्काल प्रभाव से योगदान करने को कहा गया है। सभी कर्मी डोर टू डोर बकाएदारों से बिल जमा कराऐंगे। बिल जमा करने में आनाकानी करने वालों का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मार्च तक के लिए की गई। मार्च की समाप्ति के बाद कर्मियों की प्रतिनियुक्ति स्वत: रद्द हो जाएगी। शहर में बनाए गए तीन नोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.