सीवान, फरवरी 4 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के श्रद्धानंद बाजार, एमएम कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ बिजली कंपनी की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जांच में पाया गया कि अधिकांश उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे। बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध कनेक्शन काटते हुए तार व मीटर को जब्त किए। साथ ही सभी दोषी उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के तहत जुर्माना लगाया गया है। बिजली कंपनी की ओर से स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जेई ने आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...