मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विभिन्न वार्डों में मामूली तकनीकी गड़बड़ी से बंद पड़े या चालू नहीं हुए सबमर्सिबल पंप दुरुस्त किए जाएंगे। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने सोमवार को शहर में पेयजल आपूर्ति की योजनाओं की वार्ड वार समीक्षा के बाद यह निर्देश दिया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 10 मार्च के अंक में 'कई इलाकों में जलसंकट और सबमर्सिबल पंप फांक रहे धूल शीर्षक से इस समस्या को उठाया था। नगर आयुक्त ने समीक्षा के दौरान तीन वार्डों में सबमर्सिबल पंपों में ठेकेदार द्वारा ऑटोमेटिक स्विच नहीं लगाने और बिजली नहीं जोड़ने को गंभीरता से लिया। उन्होंने नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर को संबंधित ठेकेदार से मिलकर जल्द से जल्द ऑटोमेटिक स्विच लगाने को कहा। साथ ही बिजली कनेक्शन लेने के बावजूद पंपों को बिजली कनेक्शन नहीं देने की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.