अमरोहा, जुलाई 12 -- शहर में बिजनौर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। एक युवक की घुटने की हड्डी टूट गई व सिर में भी गंभीर चोट आई। हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। मामले में कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के मोहल्ला मच्छरट्टा में मुन्ना का परिवार रहता है। उनका बेटा जुबैर पेशे से मजदूर है जो इस वक्त अतरासी रोड स्थित एक आम के बाग में मजदूरी कर रहा है। दस जुलाई की रात में करीब सवा नौ बजे जुबैर अपने दोस्त नसीम के साथ बाइक पर सवार होकर बाग से घर की ओर जा रहा था। अभी इनकी बाइक अटल चौक से कुछ ही आगे पहुंची थी कि गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि जुबैर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.