बदायूं, जुलाई 13 -- बदायूं, संवाददाता। शहर से देहात तक सुबह से दोपहर तक धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे और पसीना-पसीना होते रहे। मगर दोपहर बाद धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदला और शहरी इलाके में केवल बादलों और हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। मगर गांव देहात इलाके में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश से जलभराव की दिक्कत हुई है वहीं किसानों की फसलों की सिंचाई भी हो गई है। शनिवार की सुबह तो तेज धूप और भीषण गर्मी के साथ हुई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा है। सुबह से तेज धूप निकली और दोपहर तक तेज धूप रही है। इससे भीषण गर्मी हो गई और लोग परेशान हो गए, गर्मी के चलते घरों में रुकना मुश्किल हो गया। कूलर और पंखा भी राहत नहीं दे सके हैं। भीषण गर्मी के बीच लोग पसीना-पसीना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.