मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आम बजट से शहर में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। खासतौर पर स्वच्छता से लेकर पर्यावरण संरक्षण पर भी फोकस होगा। इसमें ग्रीन जोन पर विशेष ध्यान दिया गया है। अब तक स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत हरित पार्क या ग्रीन जोन के रूप में एकमात्र 'अमृत महोत्सव पार्क' को विकसित किया गया है। मेयर निर्मला देवी के मुताबिक नए बजटीय प्रावधान से शहर में ग्रीन जोन व हरित पार्कों का विकास होगा। इससे बढ़ते प्रदूषण नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। बेहतर सड़कों के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण भी होंगे। दरअसल, शहर में लंबे समय से वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर रही है। विशेषकर जाड़े में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। एक्यूआई का मीटर कई दिनों तक 500 के अधिकतम स्तर पर रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.