जमशेदपुर, फरवरी 20 -- शहर में एडवेंचर के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। यही कारण है कि स्काई डाइविंग के लिए रजिस्ट्रेशन बढ़ता जा रहा है। आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने का रोमांच लोगों को खूब भा रहा है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल 23 फरवरी तक चलेगा। स्थानीय निवासियों में जबरदस्त उत्साह है। इसके लिए कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, गुवाहाटी और रायपुर तक के लोग पहुंच रहे हैं। यह आयोजन न सिर्फ साहसिक खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि झारखंड के पर्यटन क्षेत्र को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। पर्यटन के क्षेत्र में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में संभावना भी दिख रही है, जिसके लिए सरकार गंभीर हो रही है। धार्मिक पर्यटन के अलावा अब वाटरफॉल टूरिज्म, खनन स्थल, जंगल पर्यटन जैसी गतिविधियां भी जमशेदपुर में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। स्काई हाई इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.