लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक चालकों द्वारा साइलेंसर निकालकर या संशोधित (मॉडिफाइड) साइलेंसर लगाकर तेज आवाज उत्पन्न की जा रही है, जिससे ध्वनि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जांच अभियान के दौरान मुख्य रूप से हेलमेट और वाहन के कागजात की ही जांच की जाती है, जबकि ध्वनि नियंत्रण मानकों की अनदेखी की जा रही है। परिवहन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। नियमों के अनुसार सभी वाहनों के लिए ध्वनि स्तर (डेसिबल)...