सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलेज गली नंबर तीन में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात स्थानीय दिवाकर किशोर वर्मा के मकान में हुई है, जो मूल रूप से बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी अपने रिश्तेदार के यहां हाजीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर के दरवाज़े पर ताला लगा हुआ था। इसका फायदा उठाकर सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह जब गृहस्वामी घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर रखी अटैची, आलमारी और पलंग का बॉक्स पूरी तरह से खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि लग...