मेरठ, अप्रैल 10 -- शहर में लगे होर्डिंग को लेकर एक बार फिर नगर निगम के पार्षदों ने नारागजी जाहिर करते हुए होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ कारवाई की मांग की है। बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों से मिले पार्षदों ने कहा कि शहर में हर तरफ विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से अवैध रूप से होर्डिग का जाल फैला हुआ है। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे सब जगह अनगिनत यूनिपोल लगे हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। नगर निगम द्वारा स्वीकृत होर्डिंग से कई गुना ज्यादा शहर में होर्डिंग लगे हैं। शहर में होर्डिंग हटाने के नाम पर कई बार अभियान चलाया गया लेकिन यह महज खानापूर्ति रहा। पार्षदों के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने ही होर्डिंग माफिया को छूट दे रखी है। नगर निगम के प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी ने बताया कि शहर में अभियान चलाकर होर्डिंग को हटाया गया था। कई ज...