अमरोहा, जनवरी 15 -- गजरौला, संवाददाता। शहर में बुधवार को फिर से चौतरफा जाम लग गया, सैकड़ों वाहन फंस गए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के आगे पुलिस भी बेबस दिखी। चौपला व इंदिरा चौक पर दिन में कई बार जाम लगा। शहर में चौपला पर रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। घंटों तक जाम लगने से वाहन चालकों संग राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं। एसपी के निर्देश पर चौपला पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बेरिकेडिंग के साथ ही यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। बावजूद इसके बुधवार को चौपला पर सुबह से ही जाम के हालात बने रहे, दिन में कई बार जाम लगा। वाहन सवारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में दो एंबुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, गनीमत रही कि एंबुलेंस में मरीज नहीं था। वहीं इंदिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.